उत्तराखंड के कैंची धाम के पास बादल फटने से एनएच 87 पूरी तरह बंद
उत्तराखंड में अलग अलग जिलों से बादल फटने की खबर सामने आ रही है अब उत्तराखंड के कैंची धाम के पास बादल फटने की खबर सामने आयी है जिसके बाद एन एच 87 पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद बादल फटने की खबर तो जैसे अब मानो आम हो चुकी है लेकिन इसी बीच एक और खबर आयी है जिसमे बताया गया है की नैनीताल हल्द्वानी हाईवे पर कैंची और रामगढ़ में बादल फट गया है। बादल फटने के बाद यहां कई मकानों और दुकानों में मलबा और पानी घुस गया।
साथ ही साथ ये भी बताया गया है की राष्ट्रीय राजमार्ग भी मलबा आने से बंद हो गया है। पुलिस और प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की है और प्रेरणा पर सभी वाहनों को रोक दिया गया है।
अब इस राष्ट्रीय राजमार्ग के सभी वाहन नख्वा खान होते हुए हल्द्वानी भेजे जाएंगे। कैंची धाम में बादल फटने से मंदिर परिसर में नुकसान की खबर आ रही है। लेकिन एक जो राहत की खबर है वो ये है की इस बादल के फटने से कोई भी जनहानि नहीं हुई है। लेकिन वहीँ दूसरी तरफ मंदिर परिसर को बड़ा नुकसान हुआ है।
Discussion about this post